वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु चिन्हांकन शिविरों का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा रहा है। जनपद के विभिन्न विकासखंडों में ये शिविर क्रमवार आयोजित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विकासखंड सेमरियावां में 02 मई 2026, बेलहर कला में 04 मई 2026, बघौली में 06 मई 2026, सांथा में 08 मई 2026, पौली में 11 मई 2026, मेहदावल में 13 मई 2026 तथा नाथनगर में 15 मई 2026 को शिविर लगाए जाएंगे। सभी शिविर संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक आयोजित होंगे।
इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजन अपने आवश्यक अभिलेख जैसे—आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। विभाग ने अधिक से अधिक दिव्यांगजनों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment