<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 30, 2026

एडीएम की अध्यक्षता में अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु बैठक आयोजित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। उ0प्र0 अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा विज्ञापन संख्या-08-परीक्षा/2024 के अंतर्गत अवर अभियंता (सिविल) मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2023)/08 की लिखित परीक्षा 03 मई 2026 (रविवार) को पूर्वान्ह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल, नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं नोडल अधिकारी जयप्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

बैठक में समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक, कार्यदायी संस्था के जिला प्रबंधक तथा आयोग द्वारा नामित समन्वयी पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने प्रशिक्षण के दौरान आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में सभी अधिकारियों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को उनके दायित्वों से अवगत कराया।

अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश ने आयोग द्वारा प्राप्त पीपीटी के माध्यम से प्रत्येक बिंदु पर विस्तार से जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा सकुशल संपन्न हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि 02 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सभी परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं कार्यदायी संस्था के केन्द्र प्रभारी की उपस्थिति में कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित कराया जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages