<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 18, 2026

यूपी, नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई के यात्रियों को मिलेगी सहूलियत, रेलवे चलाएगा 87 समर स्पेशल ट्रेनें


गोरखपुर। गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे में 87 समर स्पेशल ट्रेनें 1,757 फेरों में चलाई जा रहीं हैं। गोरखपुर से देश के प्रमुख नगरों नई दिल्ली (52 फेरे), कोलकाता (06 फेरे), लालकुआं (28 फेरे), मुम्बई (बान्द्रा टर्मिनस-26 फेरे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-60 फेरे, गुवाहाटी (नारंगी-18 फेरे), योग नगरी ऋषिकेश (26 फेरे), हैदराबाद (08 फेरे), वडोदरा (36 फेरे) आदि स्टेशनों के लिए ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए रिकार्ड संख्या में ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से मुम्बई, पुणे, नई दिल्ली, कोलकाता, आसनसोल, हैदराबाद, राजकोट, अम्बाला, वलसाड, वडोदरा, जम्मूतवी, गुवाहाटी, अछनेरा, योग नगरी ऋषिकेश, श्री सिद्धारूढ़ा स्वामीजी हुब्बल्लि, सूरत, बेंगलुरु आदि नगरों के लिए चल रही हैं। यात्री ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों से यात्रा का विकल्प चुनकर रेल यात्री अपनी यात्रा को सुगम बना सकते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 'रेल वन' एप लांच किया गया है।
एप पर यात्रियों को ट्रेनों से संबंधित समस्त सूचनाएं मिल जा रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड ने 'रेल वन' एप में ही 'मोबाइल यूटीएस एप' को भी मर्ज कर दिया है। एप पर आरक्षित के साथ जनरल टिकट भी आनलाइन बुक होने लगे हैं। जनरल (अनारक्षित) टिकटों की बुकिंग पर तीन प्रतिशत की छूट मिल रही है।
14 जुलाई 2026 तक किराये का डिजिटल भुगतान करने पर तीन प्रतिशत की रियायत मिलेगी। यात्री अपने मोबाइल फोन के प्लेस्टोर पर 'रेल वन सुपर एप' डाउनलोड कर सकते हैं। एप डाउनलोड करने के लिए अपना आइआरसीटीसी यूजर आइडी और पासवर्ड लागिन करना होगा। अगर अकाउंट नहीं है तो नया बना सकते हैं।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि स्टेशनों व ट्रेनों की निगरानी के लिए मुख्यालय गोरखपुर समेत लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल में वार रूम खोला गया है। वार रूम में रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages