<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 18, 2026

केबीएस यूनिक स्कूल में बच्चों को कराया गया योगाभ्यास, 15 मिनट नियमित योग से बढ़ेगी एकाग्रता


गोरखपुर। स्वस्थ शरीर ही व्यक्ति का सबसे बड़ा धन है—इसी सोच के साथ केबीएस यूनिक स्कूल, फर्टिलाइज़र कॉलोनी भगवानपुर में योगा क्लास का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय के निर्देशन में आयोजित इस गतिविधि में प्री व प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
योगा सत्र के दौरान बच्चों को शरीर में स्फूर्ति और लंबाई बढ़ाने में सहायक ताड़ासन व वृक्षासन सिखाए गए। साथ ही, मन की एकाग्रता बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया। बच्चों ने सूर्य नमस्कार की विधियों को भी समझा और सिंहगर्जना, हँसी व तालियों के माध्यम से मनोरंजक गतिविधियों में हिस्सा लिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य शैलजा पाण्डेय ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ योग, खेलकूद, नृत्य और संगीत जैसी गतिविधियाँ भी आवश्यक हैं। शिक्षिकाओं ज्योति, पिंकी और बेबी ने योगा क्लास के सफल संचालन में सहयोग किया।
प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि तीन वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को सरल योगाभ्यास कराने से उनके शरीर का लचीलापन और संतुलन बेहतर होता है। इससे बच्चों की एकाग्रता, सीखने की क्षमता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को प्रतिदिन 15 से 20 मिनट योग और शारीरिक गतिविधियों के लिए अवश्य प्रेरित करें।

https://www.facebook.com/share/v/18fwK8NGiE/

वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages