<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, April 18, 2026

सफाई कर्मचारी संघ ने स्थगित किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन


बस्ती। सफाईकर्मी विनय कुमार वर्मा की हत्या मामले को लेकर सीओ सिटी द्वारा यह बताये जाने पर कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। प्रदर्शन के आवाहन को लेकर शनिवार को सबेरे से ही अमहट घाट स्थित शिवमंदिर पर  सफाईकर्मी एकत्र होकर धरना प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे कि मौके पर पहुंचे सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के आश्वासन बाद प्रदर्शन स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य, संघ के मंत्री मनसाराम चौधरी और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद आदि ने सीओ सिटी को पत्र सौंपा। मांग किया कि सफाईकर्मी विनय कुमार वर्मा  हत्याकाण्ड का खुलासा कर दोषियों को कड़ा दण्ड दिलाया जाय। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने जिस तत्परता से हत्यारोपी को गिरफ्तार किया यह पहल सराहनीय है। दोषियों को कड़ा दण्ड दिलाया जाय।
अमहट घाट  पर सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, संगठन मंत्री अमित चक्रवर्ती, लेखा सम्प्रेक्षक भरत कुमार यादव, सन्तोष कुमार, हर्रैया के ब्लाक अध्यक्ष भरतराम, समयदीन,  उमेश  चौधरी, राजेश कुमार, दीनानाथ, रामपाल भारती, विजय भारत, हजारीलाल, मो. कलीम, मायाराम, संजय सिंह,  सूर्य प्रकाश  पाण्डेय,  हजारीलाल, सुभाष चन्द्र, कप्तान कुमार, शेषराम वर्मा, जगदीश प्रसाद, हरिश्चन्द्र, परमात्मा प्रसाद, देवेन्द्र कुमार, हृदयलाल, राम सुरेश चौधरी, यशवन्त कुमार, सुखराम, राजेश कुमार, रामपाल भारती, संजय यादव, विजय भारत, जयश्री, बजरंगी, दीनानाथ, श्रीचन्द्र, राजकुमार वर्मा, कप्तान कुमार वर्मा, जाहिद अली, हृदयलाल, बलराम कन्नौजिया, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, धीरेन्द्र कुमार गुप्ता,  हजारीलाल, मुजीबुल्लाह, देवेन्द्र कुमार, हजारीलाल, राजेन्द्र यादव, संगीता देवी, मीनाक्षी, देवनरायन, मंजू, सीमा, विजय भारती, राकेश कुमार वर्मा, सुग्रीव भारती, अनिल कुमार, हरिश्चन्द्र, राकेश वर्मा, राममिलन, विश्वनाथ, रामजी पाण्डेय, प्रहलाद चौधरी, मुबारक अली, महेन्द्र कुमार, नन्दलाल, पीर मोहम्मद, वीरेन्द्र प्रताप चौधरी, रामकिशुन, संजय कन्नौजिया, पवन कुमार वर्मा, रामनयन वर्मा, रामभवन यादव, रामकंवल यादव के साथ ही हजारों की संख्या में सफाईकर्मी और विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages