वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पर इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास का कार्य निरंतर गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में लखनऊ मंडल के बुढ़वल–गोंडा तीसरी लाइन परियोजना के अंतर्गत घाघरा घाट–बुढ़वल के मध्य तीसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
इस नवनिर्मित लाइन का निरीक्षण रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल द्वारा 06 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। निरीक्षण के साथ ही इस रेलखंड पर स्पीड ट्रायल भी संपन्न कराया जाएगा, जिससे ट्रैक की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच की जा सके।
रेल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निरीक्षण एवं स्पीड ट्रायल के दौरान इस नई तीसरी रेल लाइन पर न जाएं और न ही अपने पशुओं को रेल पथ पर जाने दें। ऐसा करना जानलेवा हो सकता है तथा दुर्घटना की आशंका बढ़ सकती है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के पूर्ण होने से ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी और यात्री व माल ढुलाई दोनों में क्षमता बढ़ेगी।
.jpg)
No comments:
Post a Comment