बस्ती। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने जनगणना कार्य में आ रही व्यवहारिक कठिनाइयों के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित 5 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि जनगणना 2027 में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से अनेक समस्याएं उत्पन्न हो गई हैं। कई प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं एआरपी की ड्यूटी लगाए जाने से शासन द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाएं प्रभावित हो रही हैं, इसलिए उन्हें ड्यूटी से मुक्त रखा जाए। साथ ही पति-पत्नी दोनों के शिक्षक होने पर दोनों की ड्यूटी लगने से बच्चों की देखभाल में कठिनाई हो रही है, ऐसे मामलों में किसी एक को ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की गई।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि जनगणना प्रशिक्षण के दौरान एचएलओ एप डाउनलोड कराने को कहा जा रहा है, जबकि पुराने मोबाइल होने के कारण कई शिक्षकों के फोन में एप लोड नहीं हो पा रहा है और नया मोबाइल खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा गर्भवती एवं प्रसूति अवकाश पर चल रही शिक्षिकाओं को भी ड्यूटी से मुक्त रखने तथा जनगणना कार्य के लिए प्रतिकर अवकाश स्वीकृत करने की मांग की गई, जिससे जनगणना कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
ज्ञापन देने के बाद संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि बीएसए ने समस्याओं के समाधान हेतु अतिशीघ्र प्रभावी कदम उठाने का आश्वासन दिया है।
संघ के जिला प्रवक्ता सूर्य प्रकाश शुक्ल के अनुसार प्रतिनिधिमंडल में जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद दूबे, अभिषेक उपाध्याय, शैल शुक्ल, रीता शुक्ला, पटेश्वरी प्रसाद निषाद, रजनीश मिश्र, ओम प्रकाश पाण्डेय, अमित पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, मंजेश राजभर, शिवाकान्त पाण्डेय, रवि प्रताप सिंह, दिग्विजयनाथ यादव, मारूफ खान सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment