बस्ती। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 04 अप्रैल 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से भानपुर तहसील में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की जाएगी।
यह जानकारी अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान ने देते हुए बताया कि समाधान दिवस में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आमजन की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment