<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 3, 2026

गर्मी में यात्रियों को राहत : छपरा–पठानकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 अप्रैल से शुरू


गोरखपुर। ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने छपरा-पठानकोट-छपरा वाया गोरखपुर साप्ताहिक विशेष ट्रेन (05193/05194) चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन छपरा से 06 अप्रैल से 13 जुलाई 2026 तक प्रत्येक सोमवार तथा पठानकोट से 08 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को कुल 15 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।
05193 छपरा-पठानकोट ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन प्रत्येक सोमवार को छपरा से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला, लुधियाना और जालंधर होते हुए अगले दिन रात 10ः15 बजे पठानकोट पहुंचेगी।
वापसी में 05194 पठानकोट-छपरा विशेष ट्रेन प्रत्येक बुधवार को रात 12ः30 बजे पठानकोट से चलकर लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती और गोरखपुर के रास्ते अगले दिन सुबह 9ः15 बजे छपरा पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें जनरेटर सह लगेज यान, एलएसएलआरडी, सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, तृतीय एसी तथा द्वितीय एसी कोच शामिल हैं।
रेलवे प्रशासन के इस निर्णय से गर्मी के मौसम में यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages