<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 26, 2026

बनारस से हडपसर (पुणे) के बीच 28 अप्रैल से चलेगी अमृत भारत उद्घाटन विशेष ट्रेन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बनारस-हडपसर (पुणे)-बनारस के मध्य प्रतिदिन अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ किया जा रहा है। इसके तहत 28 अप्रैल 2026, मंगलवार को 02531 बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत उद्घाटन विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह गैर-वातानुकूलित श्रेणी की प्रीमियम ट्रेन होगी।

उद्घाटन विशेष गाड़ी 28 अप्रैल को बनारस से शाम 4:45 बजे प्रस्थान करेगी तथा ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविन्दपुरी, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर एवं दौंड कॉर्ड लाइन सहित विभिन्न स्टेशनों से होकर तीसरे दिन हडपसर (पुणे) 00:55 बजे पहुंचेगी।

रेल प्रशासन के अनुसार इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, एसएलआरडी के 02 तथा 01 पैंट्रीकार सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इस नई अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages