वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे “साथ-साथ कार्यक्रम” के तहत परिवार परामर्श केंद्र महिला थाना द्वारा 02 परिवारों के मध्य सुलह समझौता कराया गया।
थानाध्यक्ष श्रीमती पूनम मौर्या की अध्यक्षता एवं काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी की उपस्थिति में आयोजित परामर्श केंद्र में आए दो पारिवारिक विवादों का सफल समाधान कर बिखरते परिवारों को जोड़ा गया।
पहले मामले में लक्ष्मी देवी पत्नी राजेन्द्र निवासी ग्राम राव गगनई थाना बखिरा तथा राजेन्द्र पुत्र शंकर के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को आपसी सहमति और समझाइश के बाद समाप्त कराया गया। दोनों पक्ष खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हुए।
दूसरे मामले में खुशबू पुत्री शिवकुमार निवासी स्टेशनपुरवा थाना खलीलाबाद तथा पंकज कुमार जायसवाल निवासी कुरी बाजार थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर के बीच विवाद को भी काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाकर दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित यह पहल टूटते परिवारों को जोड़ने और सामाजिक समरसता बनाए रखने में प्रभावी साबित हो रही है।

No comments:
Post a Comment