<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 2, 2026

मुरादाबाद में 11 अप्रैल को होगा ‘उपज’ का प्रांतीय अधिवेशन, पत्रकार हितों पर होगी अहम चर्चा

बस्ती। उप्र एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की आम सभा एवं प्रांतीय अधिवेशन 11 अप्रैल, शनिवार को मुरादाबाद में आयोजित किया जाएगा। इसे लेकर गुरुवार को प्रेस क्लब में संगठन की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रांतीय सचिव जयंत कुमार मिश्रा ने बताया कि अधिवेशन में प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी शामिल होंगे और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पत्रकारों की सुरक्षा, परिवार कल्याण कोष, रेलवे व रोडवेज में रियायतें, सहवर्ती की निशुल्क यात्रा, पत्रकारों को पेंशन, पत्रकार आयोग का गठन, मान्यता समिति की बैठक, जिलों में पत्रकार पुरम व आवास व्यवस्था जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जाएंगे। इसके अलावा छोटे समाचार पत्रों को केंद्र सरकार से विज्ञापन दिलाने और पत्रकारों को राज्य कर्मचारियों जैसी सुविधाएं देने की मांग पर भी चर्चा होगी।
वरिष्ठ पत्रकार पुनीत ओझा ने कहा कि पत्रकारों के हितों की लड़ाई में ‘उपज’ हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। अधिवेशन में समस्याओं को मजबूती से उठाया जाएगा।
जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सचिव जयंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 10 अप्रैल को टीम ट्रेन से मुरादाबाद के लिए रवाना होगी, ताकि अधिवेशन में भाग लिया जा सके।
इस अवसर पर महामंत्री देवेंद्र पांडे, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष नारायण मिश्र, प्रेस क्लब महामंत्री महेंद्र तिवारी, दिनेश चंद पांडेय, राधे कृष्णा दुबे सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages