<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 3, 2026

तेज रफ्तार ऑटो हादसा : मखौड़ा धाम जा रहे दो घायल, 108 एम्बुलेंस की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी


बस्ती। परशुरामपुर ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां ठाकुरपुर स्थित सन वैली स्कूल के पास तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों की पहचान सिराज अहमद (27) और सीमा (29) निवासी मसकनवां के रूप में हुई है। दोनों मखौड़ा धाम मेले में अपने पिता को भोजन पहुंचाने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो तेज गति में था और चालक संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। हादसा दोपहर करीब 1:53 बजे हुआ।
सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस (UP32FG0701) मौके पर पहुंची। ईएमटी राकेश शर्मा ने तुरंत प्राथमिक उपचार देकर घायलों की स्थिति संभाली। इसके बाद पायलट सुनील कुमार के साथ टीम ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।
डॉक्टरों और स्थानीय नागरिकों ने 108 एम्बुलेंस सेवा की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर सहायता मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages