<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 3, 2026

विश्व हिंदू महासंघ में नई नियुक्तियां, समर प्रताप सिंह व डॉ. राहुल पाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष


बस्ती। शुक्रवार को सनातन रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव के अनुमोदन तथा प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना भैया की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण जी महाराज ने महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की। इसके तहत करनी सेना के प्रदेश सचिव समर प्रताप सिंह को विश्व हिंदू महासंघ (सनातन रक्षा वाहिनी) का प्रदेश उपाध्यक्ष तथा डॉ. राहुल पाल को चिकित्सा प्रकोष्ठ, विश्व हिंदू महासंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
शुक्रवार को बस्ती आगमन पर कचहरी के निकट स्थित शिविर कार्यालय में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह, सौरभ तिवारी, विवेक श्रीवास्तव, बालकृष्ण सिंह, रवि शुक्ला, सौरभ चतुर्वेदी, महेंद्र पाठक, सुनील मिश्रा, अभिषेक आर्य, उपेंद्र सिंह, सिकंदर वर्मा, महंत दुर्गेश दास, शिवम् मिश्रा, आशीष सिंह (एडवोकेट) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages