<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 3, 2026

एम.आर. एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी छात्र सम्मानित


बस्ती। महरीखांवा स्थित एम.आर. एकेडमी का वार्षिकोत्सव, परीक्षाफल वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह के साथ उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि सी.पी. मिश्रा ने कहा कि छोटे बच्चों को शिक्षित करना सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक जिस समर्पण के साथ शिक्षा दे रहे हैं, उसी का परिणाम है कि एम.आर. एकेडमी छात्रों और अभिभावकों का विश्वास जीतने में सफल हो रही है।
विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने कहा कि एकेडमी में छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष के भीतर विद्यालय ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। अभिभावकों की संतुष्टि, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण ही संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा दी जाती है, जिससे उनका पढ़ाई में मन लगता है।
प्रधानाचार्य रूबी सिंह ने कहा कि विद्यालय में प्रत्येक छात्र पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका परिणाम है कि कम समय में ही एक उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण तैयार हुआ है।
इस अवसर पर सरिता, काजल, रैना, अदिति, आयशा, शानिया सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages