<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 6, 2026

06 से 15 अप्रैल तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्री विशेष अभियान, ब्लॉकवार नोडल अधिकारी तैनात

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। एग्रीस्टैक (डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर) के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के लिए जनपद में 06 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने के लिए 14 विकास खंडों हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया है।

जिलाधिकारी के अनुसार बहादुरपुर के लिए जिला गन्ना अधिकारी, बनकटी के लिए अधिशासी अधिकारी आरईडी, बस्ती सदर के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी, दुबौलिया के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, गौर के लिए जिला प्रशिक्षण अधिकारी तथा हर्रैया के लिए जिला कृषि रक्षा अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार कप्तानगंज, कुदरहा, परसरामपुर, रामनगर, रुधौली, सल्टौआ गोपालपुर, साऊंघाट और विक्रमजोत के लिए भी अलग-अलग अधिकारियों को नोडल बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में शासन की विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं का आधार फार्मर रजिस्ट्री को बनाया जा सकता है। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री 30 अप्रैल 2026 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।

ग्राम स्तर पर कैंप लगाकर किसानों का पंजीकरण किया जाएगा। ग्राम सचिवालयों को कैंप स्थल के रूप में प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी भूमिधर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जाएगी तथा इसमें लेखपालों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। लेखपाल गांवों में रात्रि प्रवास कर खतौनी संबंधी समस्याओं का समाधान करेंगे।

मृतक एवं भूमिहीन किसानों के मामलों के निस्तारण की जिम्मेदारी नायब तहसीलदारों को दी गई है, जबकि कालम-14 और बंटवारे से जुड़े मामलों के लिए संबंधित तहसीलदार उत्तरदायी होंगे। अभियान की निगरानी के लिए जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी और उपायुक्त मनरेगा को सह-नोडल अधिकारी बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages