<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 6, 2026

सादगी व संगठनात्मक संकल्प के साथ मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस जनपद बस्ती स्थित जिला कार्यालय पर सादगी, अनुशासन और संगठनात्मक उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के सभी 2312 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पार्चन कर अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा फहराया। इससे पूरे जिले में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने की। इस अवसर पर पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि पार्टी का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा से ओतप्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं प्रेम सागर तिवारी ने संगठन की मजबूती में कार्यकर्ताओं की एकजुटता को अहम बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages