<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 3, 2026

गोवध मामले में तीन गिरफ्तार, चार फरार; चाकू व अन्य सामान बरामद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना वाल्टरगंज पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गोवध से संबंधित मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त सामग्री भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार ग्राम परसालाल शाही स्थित एक पोखरे में गोवंश के अवशेष पाए जाने पर थाना वाल्टरगंज में मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्तों बब्लू शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा, इस्तेखार अहमद पुत्र मो. अमीन तथा छोटू उर्फ तुफैल पुत्र मो. नईम को 3 मार्च 2026 को समय 00:50 बजे मझौवामीर के पास से गिरफ्तार किया गया।

तलाशी के दौरान तीन चाकू, अलग-अलग बोरों में पांच रस्सियां, एक साइकिल का ट्यूब, दो पैकेट काली पन्नी, दो लकड़ी के ठेहे, एक नीले रंग का प्लास्टिक, एक लोहे का तराजू तथा एक किलो और 500 ग्राम के बाट बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम की बढ़ोत्तरी की गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छुट्टा व आवारा पशुओं को पकड़कर अथवा खरीदकर उनका वध कर मांस बेचकर जीविकोपार्जन करते थे। फरार आरोपियों के नाम गुलाम रसूल उर्फ बुढ़वा, सफीक उर्फ नऊआ, शमशाद अहमद उर्फ सुगनुआ तथा मो. नफीस निवासी ग्राम मझौवामीर थाना वाल्टरगंज बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है तथा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages