<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 3, 2026

युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में थाना मेंहदावल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार मु0अ0सं0 71/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर में पंजीकृत मामले में वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र बनारसी यादव निवासी सिक्टोर थाना मेंहदावल को 03 मार्च 2026 को बस स्टेशन गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।

विदित हो कि वादिनी द्वारा 01 मार्च 2026 को थाना मेंहदावल पर प्रार्थना पत्र देकर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने तथा दुष्कर्म करने के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। थाना मेंहदावल पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि महिला अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages