<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 3, 2026

पेंशनरों से फोन पर ओटीपी मांगने वालों से सावधान रहें : रेलवे प्रशासन की अपील

लवॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर । रेलवे प्रशासन ने पेंशनरों से फोन के माध्यम से हो रही वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लेखा विभाग के पेंशन अनुभाग द्वारा किसी भी पेंशनर से फोन पर बैंक ओटीपी या व्यक्तिगत गोपनीय जानकारी नहीं मांगी जाती है।

यह अपील पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से जारी की गई है। अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में अज्ञात एवं कपटपूर्ण व्यक्ति स्वयं को पेंशन अनुभाग का अधिकारी या कर्मचारी बताकर पेंशनरों को फोन कर रहे हैं। वे पेंशन संशोधन, जीवन प्रमाण पत्र, एरियर भुगतान आदि का हवाला देकर आधार संख्या, बैंक खाता विवरण, ओटीपी, एटीएम कार्ड विवरण जैसी संवेदनशील जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

रेलवे प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस प्रकार की कॉल पूरी तरह फर्जी हैं और इनका उद्देश्य पेंशनरों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी करना है। ऐसे मामलों में पेंशनरों को आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है।

प्रशासन ने पेंशनरों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल की सूचना तत्काल संबंधित बैंक, पुलिस या साइबर क्राइम पोर्टल पर दें। आधिकारिक जानकारी केवल विभागीय कार्यालय के माध्यम से ही प्राप्त करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages