वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा के मद्देनजर 13507/13508 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा 13509/13510 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस का संचालन पारंपरिक आईसीएफ रेक के स्थान पर आधुनिक एलएचबी रेक से करने का निर्णय लिया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार एलएचबी कोच आईसीएफ कोचों की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और आधुनिक सुविधाओं से लैस होते हैं। इन कोचों में स्टेनलेस स्टील बॉडी, एंटी-टेलीस्कोपिक डिजाइन, डिस्क ब्रेक, हाइड्रोलिक सस्पेंशन, बायो-टॉयलेट तथा चार्जिंग प्वाइंट जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। साथ ही इनकी रखरखाव लागत भी अपेक्षाकृत कम होती है।
संशोधित रेक संरचना के अनुसार 06 मार्च 2026 से आसनसोल से चलने वाली 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 07 मार्च 2026 से गोरखपुर से चलने वाली 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस, 10 मार्च 2026 से आसनसोल से चलने वाली 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस तथा 11 मार्च 2026 से गोंडा से चलने वाली 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस एलएचबी रेक से संचालित होंगी।
नई रेक संरचना के तहत प्रत्येक ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एलएसएलआरडी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे नई व्यवस्था का लाभ उठाएं और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।
.jpg)
No comments:
Post a Comment