<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 26, 2026

मनोनीत पार्षदों ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लिया आशीर्वाद

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। गोरखपुर नगर निगम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत पार्षद बनाए जाने के उपरांत नव-निर्वाचित पार्षदों ने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस दौरान गोरखपुर नगर निगम के 10 मनोनीत पार्षदों—दुर्गेश बजाज, चंदन आर्या, आलोक सिंह विशेन, वीर सिंह सोनकर, शिवम पाण्डेय, रितेश सिंह बब्बू, अष्टभुजा श्रीवास्तव, संजय कुमार वैश्य, अरविंद निषाद एवं श्रीमती ममता जायसवाल—ने प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, विधायक विपिन सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं महामंत्री इन्द्र मणि उपाध्याय के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने सभी पार्षदों को उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके ओजस्वी मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से पार्षदों में जनसेवा के प्रति नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages