<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 26, 2026

मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्यस्थलों पर महिलाओं को किया गया जागरूक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला थाना प्रभारी निरीक्षक द्वारा शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों पर कार्यरत महिलाओं को जागरूक किया गया। 26 मार्च 2026 को आयोजित इस अभियान के तहत कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध और निवारण अधिनियम 2013 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

महिला थाना की टीम, जिसमें महिला कांस्टेबल प्रियंका वर्मा और श्यामा पाठक शामिल रहीं, ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जाकर वहां कार्यरत महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्हें बताया गया कि यदि उनके साथ किसी भी प्रकार का लैंगिक उत्पीड़न होता है तो वे इसकी शिकायत कर सकती हैं। साथ ही अधिनियम के तहत गठित आंतरिक शिकायत समिति के महत्व और उसकी भूमिका के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, जो कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण होती है।

इसके अतिरिक्त महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 1098, 112, 181, 108 एवं महिला थाना का सीयूजी नंबर भी उपलब्ध कराया गया। टीम ने तनिष्क, ऐश्प्रा, तुलस्यान, वीमार्ट और स्मार्ट बाजार सहित शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों में जाकर महिलाओं से उनकी समस्याएं भी जानीं।

अभियान के दौरान महिलाओं ने बस्ती पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages