वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना दुबौलिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घर से नाराज होकर निकली दो बच्चियों को 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता का परिचय मिला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2026 को दोनों बच्चियों के घर से कहीं चले जाने के संबंध में थाना दुबौलिया पर मुकदमा संख्या 49/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल विवेचनात्मक कार्रवाई शुरू करते हुए संभावित स्थानों पर पहुंचकर पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई और विभिन्न स्थानों पर फोटो व पंपलेट के माध्यम से भी तलाश की गई।
लगातार प्रयासों के क्रम में 26 मार्च 2026 को ग्राम लारा मोड़ थाना क्षेत्र दुबौलिया से दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
No comments:
Post a Comment