वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में अभियुक्त गणेश विश्वकर्मा पुत्र तामेश्वरी निवासी बगुलहवा ग्रांट थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर को उसके गांव से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
ज्ञात हो कि वादी द्वारा 10 मार्च 2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री के 9 मार्च को स्कूल जाने के बाद वापस न आने की सूचना दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर साक्ष्य संकलन के आधार पर संबंधित धाराओं में बढ़ोतरी करते हुए त्वरित कार्रवाई की। इसी क्रम में 25 मार्च 2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया तथा अपहृता को बरामद कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की गई।

No comments:
Post a Comment