<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 26, 2026

पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई व वीडियो वायरल करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट करने और उसका वीडियो वायरल करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई।

घटना 26 मार्च 2026 की है, जब पड़ोखर गांव में एक युवक को पेड़ से बांधकर उसके साथ मारपीट की गई और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर बृजेश पुत्र राजेन्द्र प्रसाद, विजय प्रकाश पुत्र विनोद कुमार तथा ओंमकार पुत्र विनोद कुमार, निवासी पड़ोखर थाना कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल प्रशांत विक्रम सिंह एवं कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages