<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 26, 2026

नव निर्माण के 9 वर्ष कार्यक्रम के तहत नवप्रवर्तन प्रदर्शनी, नवाचारों को मिला सम्मान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। केन्द्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “नव निर्माण के 9 वर्ष” कार्यक्रम के अंतर्गत विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी हॉल में नौ दिवसीय प्रदर्शनी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नवें दिन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित जिला विज्ञान क्लब द्वारा नवप्रवर्तन प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें किसान, मजदूर, शिल्पकार, मैकेनिक तथा असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तकों ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, नगर अध्यक्ष भाजपा कन्हैयालाल वर्मा, श्रीमती नीलम राय एवं श्रीमती निशा यादव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न क्षेत्रों से आए 25 नवप्रवर्तकों ने प्रतिभाग किया, जिनके नवाचारों को सराहा गया।

प्रतियोगिता में वुड क्राफ्ट के लिए इसरार अहमद को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि हैंड क्राफ्ट के लिए गौसिया खातून को द्वितीय एवं जानवरों हेतु झटका मशीन के लिए उमेश मौर्य को तृतीय पुरस्कार मिला। इसके अलावा लक्ष्मी वर्मा, श्रवण कुमार प्रजापति, रीता देवी, जन्नतुनिशा एवं दीनबंधु त्रिपाठी को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं को नगद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जनमानस द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र की महिलाओं एवं किसानों का उत्साहवर्धन किया। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने नवप्रवर्तकों को विभिन्न योजनाओं एवं सीएम युवा ऐप के माध्यम से स्टार्टअप की दिशा में आगे बढ़ने की जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश चंद्र, डॉ. तरुण कुमार एवं अजीत कुमार त्रिपाठी ने उन्नत कृषि, मत्स्य पालन एवं वानिकी के संबंध में उपयोगी जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान महेश मौर्या एंड पार्टी के कलाकारों ने लोकगीतों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आकर्षक ढंग से प्रचार-प्रसार किया। अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ एवं डॉ. नीतू यादव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन ओंकारनाथ मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुरलीधर जायसवाल, विनोद अग्रहरि, सर्वजीत पासवान, जितेंद्र गुप्ता, राजाराम, सोमेश कुमार, कुंदन वर्मा, विवेक मिश्रा, डॉ. मुकेश कुमार, रजनी वर्मा, उमेश यादव, दिनेश चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages