<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 22, 2026

पुणे-गाजीपुर सिटी-हडपसर ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन शुरू

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-हडपसर द्विसाप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए निर्धारित तिथियों पर संचालित की जाएगी।

01431 पुणे-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी 17 से 28 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को पुणे से सुबह 06:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी जंक्शन, जौनपुर और औंड़िहार होते हुए अगले दिन शाम 19:05 बजे गाजीपुर सिटी पहुंचेगी।

वापसी में 01432 गाजीपुर सिटी-हडपसर विशेष ट्रेन 19 से 30 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक रविवार और बृहस्पतिवार को गाजीपुर सिटी से सुबह 04:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन वाराणसी, प्रयागराज, सतना, कटनी, इटारसी, भुसावल, मनमाड और अहमदनगर के रास्ते अगले दिन 16:20 बजे हडपसर पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, इस विशेष ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें शयनयान श्रेणी के 6, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 5, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पूर्व आरक्षण की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages