<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 2, 2026

यूपी-टीईटी परीक्षा के चलते 4 जुलाई का सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित, अब 6 जुलाई को होगा आयोजन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यू.पी. टीईटी.) 2026 के आयोजन को देखते हुए जनपद में 4 जुलाई, 2026 (शनिवार) को प्रस्तावित सम्पूर्ण समाधान दिवस स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम 6 जुलाई, 2026 (सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 2, 3 एवं 4 जुलाई, 2026 को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यस्तता के कारण 4 जुलाई को सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाना संभव नहीं है।

उन्होंने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। लेकिन विशेष परिस्थितियों को देखते हुए इस बार 4 जुलाई के स्थान पर 6 जुलाई (सोमवार) को सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि शासन के आदेश के अनुरूप 6 जुलाई को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सुनिश्चित करते हुए जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की व्यवस्था की जाए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages