<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 3, 2026

यूपीएससी में सफलता हासिल कर अभिषेक शुक्ला बने जिला युवा अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर


बस्ती। गौर विकास खण्ड क्षेत्र के छितहा शुक्ल निवासी अभिषेक शुक्ला ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। उनका चयन खेल मंत्रालय में जिला युवा अधिकारी/सहायक निदेशक के पद पर हुआ है। परीक्षा का परिणाम 1 जुलाई 2026 को घोषित हुआ, जिसके बाद परिवार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
अभिषेक शुक्ला, करनीपुर स्थित शिवेष ईंट उद्योग एवं मनौरी स्थित शिवेष ट्रेडर्स के संचालक श्याम सुंदर शुक्ल के बड़े पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केन्द्रीय विद्यालय से प्राप्त की तथा हाईस्कूल और वर्ष 2013 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2019 में पश्चिम बंगाल स्थित आईआईटी कल्याणी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की डिग्री हासिल की। आगे की पढ़ाई के तहत उन्होंने अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से भौतिक विज्ञान में एमएससी की पढ़ाई पूरी की।
अभिषेक शुक्ला ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं, पिता श्याम सुंदर शुक्ल, माता सत्यभामा शुक्ला, बहन सौम्या शुक्ला, भाई शिवेष शुक्ला तथा सभी परिजनों और मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि धैर्य, निरंतर मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ किए गए प्रयास एक न एक दिन अवश्य सफलता दिलाते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages