<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 3, 2026

राप्ती किनारे अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार


गोरखपुर। अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजघाट पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री नष्ट की।
पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा और आबकारी निरीक्षक विजय चन्द जायसवाल के नेतृत्व में सुबह करीब 5 बजे राप्ती नदी के किनारे स्थित अमरूद बाग में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध कच्ची शराब के निर्माण के लिए रखे गए लगभग तीन कुंतल लहन, 20 भट्ठियां, ड्रम और शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य उपकरणों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
संयुक्त टीम ने मौके से सुजीत निषाद पुत्र तूते, निवासी कोलिया थाना गीडा, जनपद गोरखपुर को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना राजघाट में मुकदमा अपराध संख्या 120/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस और आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages