संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को उनके निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण करते हुए निर्धारित समयावधि में उसका समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए।
एसपी संदीप कुमार मीना ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस के प्रति जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान और बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

No comments:
Post a Comment