बस्ती। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की प्रमाणिक जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का शुभारम्भ निदेशक, सूचना द्वारा किया गया है।
अपर निदेशक, सूचना, उत्तर प्रदेश ने बताया कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए सभी जनपदों में विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए ‘सूचना प्रवाह’ यूट्यूब चैनल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आमजन सूचना प्रवाह यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की प्रमाणिक एवं अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment