वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लिए गर्व की बात है कि गोरखपुर छावनी स्टेशन पर डिप्टी कमर्शियल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत अरविन्द कुमार यादव को जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है।
19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 26 जुलाई, 2026 तक चीन के चुझोउ में होगा, जिसमें जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए टीम का प्रशिक्षण शिविर 3 से 13 जुलाई, 2026 तक टाटा, जमशेदपुर में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व अरविन्द कुमार यादव करेंगे।
अरविन्द कुमार यादव की इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। उनकी उपलब्धि को पूर्वोत्तर रेलवे के साथ-साथ गोरखपुर के खेल जगत के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

No comments:
Post a Comment