<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 2, 2026

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जनपद बस्ती में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में थाना हरैया क्षेत्र स्थित कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश एवं निकास द्वार, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता तथा यातायात व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की कमी न रहे। साथ ही महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग से सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास बहुस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया जाएगा। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं तथा भीड़ नियंत्रण हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages