वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक अभियुक्त के कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर भी बरामद किया है।
थाना गौर पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को मु0अ0सं0 112/2026, धारा 191(2), 191(3), 190, 351(3), 352, 109(1) बीएनएस एवं 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त प्रशान्त सिंह पुत्र हरगोविन्द सिंह, निवासी सरनागी, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर बरामद हुआ।
इसी क्रम में दूसरे वांछित अभियुक्त राजेश्वर सिंह उर्फ अमर सिंह पुत्र राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह, निवासी गड़हा दलथम्मन, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती (उम्र 28 वर्ष) को मुखबिर की सूचना पर कोटई माई स्थान से लगभग 200 मीटर आगे से 2 जुलाई 2026 को सुबह करीब 11 बजे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया।

No comments:
Post a Comment