<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 22, 2026

नव निर्माण के 09 वर्ष कार्यक्रम में सौर ऊर्जा योजनाओं का प्रचार, लाभार्थी सम्मानित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित नव निर्माण के 09 वर्ष कार्यक्रम के अंतर्गत विकास भवन परिसर स्थित डीपीआरसी हॉल में नौ दिवसीय जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस क्रम में यूपीनेडा विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया, जिनके घरों पर संबंधित एजेंसियों द्वारा सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को योजना की उपयोगिता, लाभ एवं स्वच्छ ऊर्जा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महेश मौर्य एवं उनके दल द्वारा लोकगीतों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी ढंग से प्रचार-प्रसार किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी यूपीनेडा अरविंद कुमार वर्मा, सहायक अभियंता विद्युत विभाग मुकेश गुप्ता, सोलनोवा कंपनी के प्रतिनिधि राहुल मिश्रा, प्रगति एंटरप्रेन्योर के वेंडर गुरुदत्त सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages