<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 22, 2026

विश्व जल दिवस पर ‘जल अर्पण-2026’ कार्यक्रम, उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। विश्व जल दिवस के अवसर पर विकासखंड सांथा के ग्राम पंचायत करमा कला में पेयजल योजना से संबंधित ‘जल अर्पण-2026’ कार्यक्रम का आयोजन विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी मौजूद रहे।

इस दौरान ग्रामीणों को पेयजल के महत्व, उसके समुचित उपयोग तथा जल जीवन मिशन के तहत संचालित योजनाओं के रखरखाव की जानकारी दी गई। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने महिलाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए स्वच्छ पेयजल के स्वास्थ्य पर प्रभाव को विस्तार से बताया और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना की। उन्होंने जल निगम को निर्देश दिया कि अन्य योजनाओं को भी शीघ्र पूर्ण कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए इसके दुरुपयोग से बचने का आह्वान किया। वहीं अधिशासी अभियंता ने जलजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छ टंकी के पानी के उपयोग की सलाह दी।

कार्यक्रम में करमा कला व भटौरा ग्राम के उत्कृष्ट कार्य करने वाले एफटीके महिलाओं, पंप ऑपरेटरों एवं ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने योजना का निरीक्षण, वृक्षारोपण तथा घर-घर जल आपूर्ति का अवलोकन कर संतोष जताया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल, ग्राम प्रधान राम अदालत, घनश्याम यादव सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages