<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 22, 2026

मनोरमा सफाई अभियान बना जनआंदोलन, पंडूलघाट में दिखा साफ जल

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद में उपेक्षित रही मनोरमा नदी की सफाई को लेकर चल रहा अभियान अब जनआंदोलन का रूप ले चुका है। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय ‘सुदामा’ के नेतृत्व में मखौड़ा धाम से शुरू हुआ यह अभियान झुंगीनाथ होते हुए पंडूलघाट तक पहुंचा, जहां पांच दिनों के श्रमदान के बाद अब नदी का जल साफ और चमकता नजर आने लगा है। इससे स्थानीय लोगों में उत्साह और विश्वास बढ़ा है।

अभियान के अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने इसे जनभावना का प्रतीक बना दिया। ईद और रविवार के अवकाश के बावजूद सफाई कार्य जारी रहा, जिसके लिए कार्यकर्ताओं और सफाई कर्मियों का मिठाई खिलाकर आभार जताया गया।

इस दौरान चन्द्रमणि पाण्डेय ने जिला प्रशासन की निष्क्रियता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि आश्वासन के बावजूद घाटों पर ठोस सफाई कार्य शुरू नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि रामनवमी तक प्रशासन को अंतिम अवसर दिया जा रहा है। यदि कार्य शुरू नहीं हुआ तो 7 अप्रैल को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मिलकर मनोरमा, रामरेखा और कुवानो नदियों की सफाई की मांग की जाएगी। अभियान में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर इसे निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages