<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 28, 2026

भाजपा के बूथों पर पौधरोपण के साथ सुनी गई ‘मन की बात’

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर रविवार को जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में जिले के सभी बूथों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सघन पौधरोपण किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद बूथ स्तर पर फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। कार्यकर्ताओं ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।

प्रत्येक बूथ पर आयोजित संगठनात्मक बैठकों में बूथ अध्यक्ष, क्षेत्र में निवास करने वाले पार्टी पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे। बैठकों में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत सभी बूथों पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उन्हें अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना ही नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना है। बूथ स्तर पर आयोजित ऐसे कार्यक्रम कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क और सेवा कार्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages