<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 28, 2026

108 एम्बुलेंस कर्मियों की तत्परता से महिला की बची जान

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। 108 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से एक गंभीर रूप से घायल महिला की जान बच गई। गोंडा जनपद के थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम बटेवा कुंराई, पोस्ट इटवा किंगई, ब्लॉक बभनजोत निवासी रेणु (34), पत्नी विनोद कुमार, अपने रिश्तेदार के यहां उस्का बभनान जा रही थीं। इसी दौरान उस्का चौराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक के गुजरने से उनकी बाइक असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर गईं। हादसे में ट्रक का पहिया उनके दाहिने पैर को कुचलते हुए निकल गया।

घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते ही सीएचसी गौर से संचालित 108 एम्बुलेंस (यूपी-32 एफजी-0708) पर तैनात ईएमटी अभय कुमार और पायलट राम विशुन मात्र 11 मिनट में छह किलोमीटर की दूरी तय कर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया और एम्बुलेंस से अस्पताल के लिए रवाना किया।

रास्ते में महिला की हालत बिगड़ने पर ईएमटी अभय कुमार ने ट्रेनर आलोक त्रिपाठी से संपर्क किया। उनके मार्गदर्शन तथा ईआरसीपी डॉक्टर सत्या के चिकित्सकीय निर्देशों के अनुसार आवश्यक दवाओं और मेडिकल उपकरणों का उपयोग कर महिला की स्थिति को स्थिर किया गया।

घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे ओपेक कैल्ली मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना हेड ऑफिस को देने के बाद एम्बुलेंस कर्मियों ने महिला को सुरक्षित मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया।

समय पर मिले उपचार और एम्बुलेंस कर्मियों की सक्रियता के चलते महिला की हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों और परिजनों ने 108 एम्बुलेंस सेवा तथा कर्मचारियों की जमकर प्रशंसा की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages