<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 28, 2026

महादानी भामाशाह के दान से ही आज देश सुरक्षित है : ओम प्रकाश आर्य

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। आर्य समाज नई बाजार, बस्ती के प्रांगण में दानवीर भामाशाह की जयंती पर विशेष यज्ञ एवं सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने राष्ट्रभक्त भामाशाह के त्याग, राष्ट्रप्रेम और दानशीलता को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेरक ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि महादानी भामाशाह के महान दान और राष्ट्रप्रेम के कारण ही देश की अस्मिता सुरक्षित रह सकी। उन्होंने कहा कि जब मातृभूमि संकट में थी, तब भामाशाह ने अपनी समस्त संपत्ति महाराणा प्रताप को समर्पित कर राष्ट्र रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन समाज और राष्ट्रहित में समर्पण एवं दान की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार यज्ञ से हुआ। गरुण ध्वज पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया, जिसमें उपस्थित लोगों ने विश्व कल्याण एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए आहुतियां अर्पित कीं। इसके बाद भजन एवं सत्संग का आयोजन हुआ।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट हरिद्वार यूनिट बस्ती के कोषाध्यक्ष नवल किशोर चौधरी, नितेश कुमार, अरविंद साहू, विश्वनाथ आर्य, महिमा आर्य, निशा, गणेश आर्य, राधा देवी, कृष्णा गौतम, राजेश्वरी गौतम, रिमझिम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages