<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, June 28, 2026

ललितपुर यार्ड रीमॉडलिंग के चलते कई ट्रेनें निरस्त, कई के मार्ग बदले, कुछ रहेंगी विलंबित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। रेल प्रशासन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई-बीना रेलखंड पर स्थित ललितपुर स्टेशन के यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन तथा नियंत्रण किए जाने का निर्णय लिया गया है।

जारी सूचना के अनुसार 11 एवं 18 जुलाई, 2026 को लालकुआँ से चलने वाली 05074 लालकुआँ-क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु स्टेशन) विशेष गाड़ी तथा 14 एवं 21 जुलाई, 2026 को क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु स्टेशन) से चलने वाली 05073 क्रान्तिवीर संगोल्लि रायाण्ण (बेंगलुरु स्टेशन)-लालकुआँ विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

इसके अलावा 14 एवं 18 जुलाई को चलने वाली 16093 चेन्नै सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस को इटारसी-जबलपुर-ओहन केबिन-कानपुर सेंट्रल मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं 14 से 19 जुलाई तक चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष, 13 से 17 जुलाई तक चलने वाली 01025 दादर-बलिया विशेष, 17 एवं 19 जुलाई को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष तथा 18 जुलाई को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर इटारसी-जबलपुर-सतना-मानिकपुर अथवा मानिकपुर-सतना-जबलपुर-इटारसी मार्ग से संचालित की जाएंगी।

यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन नियंत्रित भी किया जाएगा। 9 जुलाई को चलने वाली 01028 गोरखपुर-दादर विशेष खजुराहो-बिरारी स्टेशनों के मध्य 30 मिनट, 12 जुलाई को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष 45 मिनट, 16 जुलाई को चलने वाली 01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस विशेष पश्चिम-मध्य रेलवे में 50 मिनट तथा झाँसी मंडल में 60 मिनट, इसी दिन चलने वाली 22584 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस झाँसी मंडल में 40 मिनट नियंत्रित रहेगी।

इसी प्रकार 11, 13 एवं 14 जुलाई को चलने वाली 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस तथा 10 एवं 15 जुलाई को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस झाँसी मंडल में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। 19 जुलाई को चलने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस पश्चिम-मध्य रेलवे में 50 मिनट तथा झाँसी मंडल में 50 मिनट नियंत्रित रहेगी। वहीं 14 जुलाई को चलने वाली 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस झाँसी मंडल में 15 मिनट तथा 10 जुलाई को चलने वाली 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष झाँसी मंडल में 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages