वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। थाना मुंडेरवा पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह यादव के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिकरा बारगाह स्थित सरकारी गोदाम के पास से अभियुक्त दीनदयाल पुत्र गिरजेश प्रसाद के दीन दयाल पुत्र गिरजेश प्रसाद हैं तथा श्याम सुंदर पुत्र शिव प्रसाद चौधरी को 04 मार्च 2026 की रात करीब 20:20 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 17 गत्तों में रखी बंटी-बबली ब्रांड की कुल 765 टेट्रा पैक देशी शराब तथा शराब बिक्री से प्राप्त 4,520 रुपये नगद बरामद किए। मौके से शराब और नकदी को कब्जे में लेकर थाना मुंडेरवा में मुकदमा संख्या 51/2026 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है तथा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

No comments:
Post a Comment