वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। संदीप कुमार मीना के निर्देशन, सुहेल कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत महुली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडे के नेतृत्व में थाना महुली पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गोविंद्र पुत्र रामबेलाश निवासी डहरौली को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, 04 मार्च 2026 को 66 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 64(1) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के भागने की योजना विफल कर दी।
05 मार्च 2026 को पुलिस ने आरोपी को डहरौली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला अपराध के मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment