<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 5, 2026

पुलिस लाइन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। आलोक कुमार एवं सन्दीप कुमार मीना की उपस्थिति में पुलिस लाइन, संतकबीरनगर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। 05 मार्च 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पुलिस परिवार के सदस्यों के साथ होली का त्यौहार मनाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को रंग लगाकर तथा मिष्ठान खिलाकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल होली का त्योहार संपन्न कराने पर पुलिस बल की सराहना भी की गई।

होली मिलन समारोह में क्षेत्राधिकारी गण, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

अधिकारियों ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। पुलिस बल हमेशा जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages