<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 5, 2026

गोवध एक्ट में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। थाना वाल्टरगंज पुलिस द्वारा गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार 01 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि ग्राम परसालाल शाही स्थित पोखरे में गोवंश के अवशेष पड़े हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया तो पोखरे में गोवंश के अवशेष पाए गए।

इस संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर 01 मार्च 2026 को मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, उत्तर प्रदेश के तहत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दो अभियुक्तों गुलाम रसूल उर्फ बूढे पुत्र मु0 अहमद निवासी मझौवामीर तथा मु0 नफीस पुत्र मु0 अनीस निवासी मझौवामीर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को पडिया खास गाँव के सामने पडिया जामदाशाही मार्ग से 05 मार्च 2026 को समय लगभग 11.20 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में पूर्व में 03 मार्च 2026 को तीन अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages