<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 5, 2026

पूर्वोत्तर रेलवे ने स्क्रैप निस्तारण से अर्जित किए 188 करोड़ से अधिक

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता गोरखपुर 


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन स्क्रैप निस्तारण के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। स्क्रैप निस्तारण से रेल राजस्व में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। रेलवे परिसर एवं रेल लाइनों के किनारे वर्षों से पड़े निष्प्रयोज्य सामानों के निस्तारण से साफ-सफाई में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में फरवरी 2026 तक चलाए जा रहे ‘मिशन जीरो स्क्रैप’ अभियान के तहत स्क्रैप निस्तारण से कुल 188.51 करोड़ की आय अर्जित की गई है। केवल फरवरी 2026 में ही स्क्रैप निस्तारण से 19.19 करोड़ की आय प्राप्त हुई है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह उपलब्धि लगातार किए जा रहे विशेष प्रयासों का परिणाम है।

भारत सरकार के स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के तहत रेल परिसरों, रेल पटरियों के किनारे पड़े निष्प्रयोज्य सामग्री, परित्यक्त भवनों तथा आवासों की पहचान कर उनका निस्तारण किया गया है। इससे न केवल रेल राजस्व में वृद्धि हुई है बल्कि रेलवे परिसर और पटरियों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने में भी सफलता मिली है।

रेल प्रशासन ने भविष्य में भी स्क्रैप निस्तारण अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से चलाने तथा रेलवे संपत्तियों के बेहतर उपयोग का संकल्प दोहराया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages