वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता गोरखपुर
गोरखपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के उपरान्त यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत 05699 गुवाहाटी-दिल्ली विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन 08 मार्च 2026 को गुवाहाटी से एकल यात्रा के लिए प्रस्थान करेगी।
ट्रेन संख्या 05699 गुवाहाटी-दिल्ली विशेष गाड़ी 08 मार्च 2026 को रात 21ः30 बजे गुवाहाटी से चलकर कामाख्या, रंगिया, बरपेटारोड, न्यू बंगाईगाँव, कोकराझार, न्यू कोचबिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी जं., शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर, छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज, गोविन्दपुरी, टूंडला तथा गाज़ियाबाद होते हुए तीसरे दिन 13ः00 बजे दिल्ली पहुँचेगी।
रेल प्रशासन ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा हेतु वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, एसी द्वितीय श्रेणी के 02, एसी तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेजयान का 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
.jpg)
No comments:
Post a Comment