<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 5, 2026

पराविधिक स्वयं सेवक करें लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संत कबीर नगर। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्देश रणधीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में दिए गए।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर के सचिव/न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने पराविधिक स्वयं सेवकों के साथ बैठक कर लोक अदालत के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए आम जनमानस में जागरूकता आवश्यक है।

उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पराविधिक स्वयं सेवक अपने-अपने क्षेत्र और कार्यस्थल पर अधिक से अधिक लोगों को पंपलेट वितरित करें तथा स्टीकर चस्पा करें। साथ ही सुलह योग्य वादों को चिन्हित कर वादकारियों को न्यायालय में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें।

बैठक के बाद कार्यालय लिपिक राम भवन चौधरी द्वारा सभी पराविधिक स्वयं सेवकों को पंपलेट एवं स्टीकर उपलब्ध कराया गया। बैठक में पराविधिक स्वयं सेवक अरविंद राय, सुरेश चंद्र, जितेन्द्र यादव, अनिल राय, प्रियंका, संध्या सोनी, लल्लन, सोनी वर्मा, शैलेन्द्र, त्रिलोकी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages